लालकुआं में रक्षाबंधन पर सजा ‘दीदी-बेणी उत्सव’, भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी को बहनों ने बांधी राखी

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। रक्षाबंधन के अवसर पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘दीदी-बेणी उत्सव’ में भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता के साथ महिला सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश भी देखने को मिला। हल्दूचौड़ मंडल स्थित प्रेम चुनरिया बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में चारों मंडलों से बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे।

कार्यक्रम में महिलाओं ने भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी को तिलक लगाकर राखी बांधी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री नेहा जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। आयोजकों की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं ने दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम और विश्वास की परंपरा को मजबूत करने का संदेश दिया। इसके बाद कोश्यारी ने कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं को पुष्पगुच्छ भेंट किए और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस दौरान दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि मातृशक्ति समाज की महत्वपूर्ण आधारशिला है। महिलाओं का सम्मान, उनकी भागीदारी और सशक्तिकरण समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व सामाजिक समरसता, आपसी विश्वास और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी देते हैं।

कार्यक्रम में चारों मंडलों से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। पूरे आयोजन के दौरान रक्षाबंधन के उत्सव के साथ महिला सम्मान और सामाजिक एकता पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन तारा पांडे और कंचन भट्ट ने किया। इस मौके पर नेहा जोशी, तारा पांडे, विजय रोहित, नवीन पपोला, पान सिंह मेवाड़ी, अरुण जोशी, बॉबी सम्भल, संजय अरोरा, अरुण प्रकाश, समाज सेवी लाखन सिंह मेहता, राजलक्ष्मी पंडित, ममता चौहान, आनन्दी बिष्ट, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, गोपाल जोशी, विमल कांडलपाल, रोहन चौधरी और ललित प्रसाद समेत चारों मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मातृशक्ति मौजूद रही।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजक दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने सभी महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘दीदी-बहनी उत्सव’ के जरिए रक्षाबंधन के पर्व को महिला सम्मान, सेवा, सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता से जोड़ने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम पदयात्रा— गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से दी जा रही वन अधिकार कानून की जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad