उत्तराखंड: शादी समारोह से लौटते समय हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी की मौत
पिथौरागढ़। टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम दर्दनाक हादसे में एक दंपती की जान चली गई। घाट क्षेत्र के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 से 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, 108 एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
112 पर मिली सूचना के अनुसार मटेला बैंड से लगभग एक किलोमीटर आगे शहीद द्वार के पास वाहन संख्या यूके 06 ए जेड 8788 अचानक संतुलन खो बैठा और गहरी खाई में गिर गया। घाट चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी ने बताया कि कार में दो लोग सवार थे।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम कोतवाली पिथौरागढ़, आपदा कंट्रोल और स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान बजेटी निवासी योगेश कुमार (38) पुत्र जीवन राम और उनकी पत्नी निधि आर्या (34) के रूप में हुई है। योगेश कुमार लोक निर्माण विभाग टकाना, पिथौरागढ़ में बड़े बाबू के पद पर तैनात थे, जबकि उनकी पत्नी रानीखेत में सरकारी सेवा में कार्यरत थीं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दंपती गंगोलीहाट में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बरात लोहाघाट पहुंचने के बाद वे वापस पिथौरागढ़ लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को जिला मुख्यालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!