उत्तराखंड: जली कार में महिला का कंकाल मिलने के बाद अब भाई का शव भी बरामद, आत्महत्या की आशंका

ख़बर शेयर करें 👉

चमोली (उत्तराखंड)। तपोवन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना में जली कार में महिला का कंकाल मिलने के चार दिन बाद अब उसी महिला के भाई का शव भी घटनास्थल के पास गहरी खाई से बरामद हुआ है। यह मामला चमोली जिले के सुभाई मोटर मार्ग का है, जहां 6 अप्रैल को एक जली हुई कार से महिला की बुरी तरह जली लाश मिली थी। कार कर्नाटक नंबर (KA 01 AG 0590) की थी, लेकिन जांच में सामने आया कि मृतक महिला और उसका भाई ओडिशा के रायगढ़ के निवासी थे।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद

10 अप्रैल को घटनास्थल से करीब 200 मीटर नीचे खाई से एक पुरुष का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान महिला के भाई सुनील सेनापति के रूप में की गई। इससे पहले जिस महिला का शव कार से मिला था, उसकी पहचान श्वेता सेनापति के रूप में हुई थी। दोनों विशाखापट्टनम में रहते थे और व्यापार करते थे, लेकिन कारोबार में हुए भारी नुकसान के चलते लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

पुलिस अधीक्षक चमोली, सर्वेश पंवार ने बताया कि श्वेता और सुनील आर्थिक बदहाली से इस कदर टूट चुके थे कि अलग-अलग जगहों पर बिजनेस करने के बावजूद सफलता नहीं मिली। पहले वे विशाखापट्टनम में रहे, फिर बेंगलुरु गए और आखिर में हरिद्वार में साड़ी की दुकान भी खोली, लेकिन हर जगह घाटा झेलना पड़ा। मां-बाप और एक भाई की मौत के बाद उनकी मानसिक और आर्थिक स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

बताया गया कि कुछ महीने पहले ही दोनों ज्योतिर्मठ के सुभाई क्षेत्र में रहने आ गए थे, लेकिन पैसे की कमी के चलते बेहद परेशान थे। पुलिस को शक है कि इसी मानसिक तनाव के चलते दोनों भाई-बहन ने आत्महत्या का रास्ता चुना।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों के मोबाइल व अन्य दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है, ताकि मौत के पीछे की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके। स्थानीय लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad