उत्तराखंड: एलपीजी के बाद अब बिजली महंगी, विद्युत नियामक आयोग ने दरों में 5.62% बढ़ोतरी की मंजूरी दी
देहरादून। एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से पहले ही परेशान उपभोक्ताओं को अब बिजली के मोर्चे पर भी झटका लगा है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में औसतन 5.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी को स्वीकृति दे दी है। जिससे आम उपभोक्ता पर प्रति यूनिट 15 पैसे के लगभग वृद्धि हो जाएगी। नई दरें 1 अप्रैल से प्रभावी मानी जाएंगी।
आयोग ने टैरिफ में मात्र 5.62 प्रतिशत की वृद्धि की है। जबकि यूपीसीएल द्वारा लगभग 12.01 प्रतिशत की टैरिफ वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया था। यूपीसीएल ने सभी बिजली कम्पनियों द्वारा प्रस्तावित संकलित वृद्धि लभगग 29.23 प्रतिशत प्रस्तावित की थी। बिजली दरों में बढ़ोतरी से यूपीसीएल 27.09 करोड़ रुपयों के अधिशेष के साथ संपूर्ण स्वीकृत एआरआर की वसूली करने में सक्षम होगा। आयोग द्वारा इस अधिशेष को आपातकालीन परिस्थितियों में बिजली खरीद की अंतर लागत को पूरा करने के लिए रखा है।
गौरतलब है कि हाल ही में एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी इजाफा हुआ था, जिससे आम जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है। अब बिजली दरें बढ़ने से घरेलू बजट पर और दबाव बढ़ने की आशंका है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित