उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: अभी तक 8 जिलों में स्कूल बंद, धराली आपदा पर मुख्यमंत्री धामी ने संभाला मोर्चा
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग द्वारा बुधवार के लिए जारी पूर्वानुमान को देखते हुए अल्मोड़ा ,चंपावत, उधमसिंह नगर, नैनीताल,
पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, हरिद्वार के बाद अब चमोली जनपद में भी बुधवार 6 अगस्त को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है, वहीं उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने की घटना ने हालात और गंभीर बना दिए हैं। इस आपदा में कई लोगों के लापता होने और संपत्ति को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचने की आशंका है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंध्र प्रदेश का अपना तय कार्यक्रम रद्द कर दिया और सीधे देहरादून स्थित राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे। यहां उन्होंने धराली में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन की रणनीति पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में कोई कमी न रहे और जरूरतमंदों को तुरंत मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और सभी एजेंसियां युद्ध स्तर पर राहत कार्यों में जुटी हैं।”
राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और सेना की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश