राज्य में इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट। CM ने किए अधिकारी अलर्ट, दी चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं।
जिसके मद्देनजर मौसम विभाग में इसे येलो अलर्ट जोन में रखा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 7 जिलों में अगले 4 दिन कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।
उधर बारिश की संभावनाओं को देखते हुए चमोली और पिथौरागढ़ जिले में आज भी कक्षा एक से 12वीं तक स्कूल और आगनबाडी पूरी तरह बंद है।
वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा के मद्देनजर राज्य के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही यह भी कहा है कि, अगर ऐसी परिस्थिति में किसी भी अधिकारी कर्मचारी का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण