माणा गांव में हिमस्खलन: 32 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। अब तक 32 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि शेष 25 लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद आपातकालीन परिचालन केंद्र से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार निर्देश दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बचाव कार्य में कोई देरी न हो और जरूरत पड़ने पर हेलीकॉप्टर और ड्रोन की भी मदद ली जाए। साथ ही, घायलों को एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स ऋषिकेश पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। माणा हेलीपैड को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि राहत कार्य तेजी से हो सके।
आईटीबीपी, सेना, वायु सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पूरी मुस्तैदी से राहत कार्य में जुटी हैं। खराब मौसम के कारण कुछ चुनौतियां सामने आ रही हैं, लेकिन सभी एजेंसियां समन्वय बनाकर पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।
सरकार ने एम्स ऋषिकेश, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल गोपेश्वर में सभी जरूरी इंतजाम कर दिए हैं ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार से लगातार संपर्क में है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सहायता भी ली जाएगी।
बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, और उम्मीद है कि बाकी बचे लोगों को भी जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: यहां सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस की जांच पड़ताल जारी
हल्द्वानी: नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने 48 घंटे में दो आरोपियों को दबोचा
आज का राशिफल (31 जुलाई 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: डीएम ने की बड़ी कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, राजस्व निरीक्षक पर विभागीय जांच के आदेश