बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल
ऋषिकेश। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-58 पर गूलर-व्यासी के बीच एक कार लगभग 30 मीटर खाई मे गिर गई। दुघर्टना में एक यात्री की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। यह सभी बदरीनाथ के दर्शन कर कोलकाता लौट रहे थे।
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि दुर्घटना सोमवार रात की है। स्थानी पुलिस की ओर से मिली सूचना के बाद एसडीआरएफ ढालावाला में तैनात टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू करने पहुंची। कार हादसे में निशांत (22 वर्ष) निवासी गजियाबाद उत्तर प्रदेश की मौत हुई है। घायलों में वर्षा पुत्री शेर सिंह निवासी-दिल्ली, संगीता दास अधिकारी पुत्री नरेन्द्र नाथ अधिकारी निवासी चाई फाईन ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश, अंकित निवासी गजियाबाद उत्तर प्रदेश (चालक) शामिल है। घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप