बागेश्वर: सरयू नदी में युवक ने लगाई छलांग, एसडीआरएफ और फायर की टीमें खोज में जुटी
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक युवक ने झूला पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ फायर और पुलिस की टीमें उसे खोजने में जुटी हैं। फिलहाल उसका पता नहीं चल सका है। घटना के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार रविवार को बागनाथ मंदिर से नुमाईशखेत खेत की तरफ जाने वाले झुला पुल से 32 वर्षीय पवन पुत्र भगत राम निवासी ट्रामा सेंटर, जीतनगर ने छलांग लगा दी। उसे आसपास के लोगों ने देखा भी, लेकिन सरयू के उफान में किसी को भी जाने की हिम्मत नहीं हुई। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद दमकल कर्मी, जल पुलिस उसे ढूढने में लग गए हैं।
तहसीलदार दीपिका आर्य ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। जल पुलिस की टीम ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह उफनती सरयू की लहरों के कारण दिखाई नहीं दिया। एसडीआरएफ आदि टीमें नदी को खंगाल रही हैं। लेकिन अभी तक वह नहीं मिल सका है। नदी में बहने वाले युवक के दो बच्चे हैं। घटना के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक