अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: जागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो खाई में गिरी, 11 घायल
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो वाहन बाड़ेछीना क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर करीब 20 से 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार सभी 11 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु बोलेरो वाहन से जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाड़ेछीना के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि वाहन खाई में नीचे एक गधेरे में अटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान बच गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हरिद्वार: कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा, एक को बचाने उतरे तीन साथी भी गंगनहर में डूबे; चारों की मौत
हल्द्वानी: यहां सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस की जांच पड़ताल जारी
हल्द्वानी: नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने 48 घंटे में दो आरोपियों को दबोचा
आज का राशिफल (31 जुलाई 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!