बिग ब्रेकिंग:- मौसम विभाग ने जारी किया अगले चार दिन प्रदेश में अलर्ट प्रदेश में, ऐसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 4 दिन का मौसम अलर्ट जारी किया। 1अगस्त से लेकर 4 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 1अगस्त को राज्य के नैनीताल, चंपावत, देहरादून जनपदों में कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। 2, 3 व 4 अगस्त को राज्य के विभिन्न जनपदों में कही तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि अगले 4 दिन संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं राजमार्ग लिंक सड़कों में बाधा आ सकती है। नालो और नदियों में पति प्रवाह की स्थिति बन सकती है मैदानी इलाकों के निचले इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति हो सकती हैऐसे में छोटी नदी नालों के नजदीक रहने वाले लोगों और बस्तियों को सावधान रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय यात्रियों या वाहन से आने जाने वाले लोगों को सावधानी बरतने की लोगों से अपील की गयी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज