Big breaking : उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड दो नवंबर को होंगे जारी,…..पढ़ें पूरी डिटेल
उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड दो नवंबर को जारी होंगे। अगर कोई उम्मीदवार श्रुतलेखक चाहेगा तो तीन नवंबर तक सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को डाक या अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन भेजना होगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यह परीक्षा देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में 12 से 15 नवंबर के बीच कराएगा। आयोग के सचिव जीएस रावत की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, किसी भी उम्मीदवार को अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि दो नवंबर से आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध हो जाएंगे। अगर कोई उम्मीदवार श्रुतलेखक चाहेगा तो तीन नवंबर तक सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को डाक या अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन भेजना होगा।परीक्षा में किसी भी तरह का मोबाइल, ईयरफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।
परीक्षा केंद्र में परिवर्तन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। अगर परीक्षा का प्रवेशपत्र डाउनलोड करने में कोई परेशानी होगी तो आयोग की ई-मेल आईडी पर अपना अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि लिखते हुए मेल भेज सकते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई