उत्तराखंड: हीटवेव अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, 27 अप्रैल को इस जिले में स्कूलों में अवकाश
देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में लगातार बढ़ती गर्मी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। तापमान में तेज बढ़ोतरी और लू के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को हीटवेव की चेतावनी जारी की है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
इसी के मद्देनजर देहरादून में प्रशासन ने एहतियातन बड़ा निर्णय लेते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। यह फैसला खासतौर पर बच्चों को भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक के खतरे से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।
प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने दें और पर्याप्त पानी पिलाते रहें। वहीं लोगों को भी दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी
आज का राशिफल (15 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में 14 वर्षीय किशोरी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, रील बनाने को लेकर भाई से कहासुनी के बाद हुई घटना
आज का राशिफल (14 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!