उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला: दीपेंद्र कोश्यारी की पहल पर गौला–नंधौर खनन वाहनों की फिटनेस फीस एक साल के लिए पुरानी दरों पर
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने गौला और नंधौर नदी से खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों को बड़ी राहत देते हुए फिटनेस शुल्क में की गई बढ़ोतरी को एक वर्ष के लिए स्थगित कर दिया है। अब 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों की फिटनेस फीस 21 नवंबर 2026 तक पुरानी दरों पर ही ली जाएगी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी की पहल पर यह बड़ा निर्णय लिया गया है। उन्होंने खनन व्यवसायियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विशेष अनुरोध किया था। दीपेंद्र ने बताया कि बढ़ी हुई फिटनेस फीस से वाहन स्वामियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा था, जिसे लेकर वे लंबे समय से परेशान थे।

करीब एक सप्ताह पहले गौला नदी के विभिन्न गेटों के अध्यक्ष और पदाधिकारी, भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिले थे। व्यवसायियों ने नई फिटनेस फीस के विरोध में अपनी बात रखी थी। मुख्यमंत्री धामी ने तत्काल राहत देने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद शासन ने आदेश जारी कर बढ़ोतरी रोक दी।
शासनादेश के अनुसार 21 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों पर नई संशोधित दरें लागू रहेंगी। यह आदेश परिवहन अनुभाग-1 द्वारा 21 नवंबर 2025 को जारी किया गया है।
इस फैसले से गौला और नंधौर नदी क्षेत्र के खनन व्यवसायियों व वाहन मालिकों को बड़ी आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल