उत्तराखंड कैबिनेट की आज बड़ी बैठक, चारधाम यात्रा से कर्मचारियों तक कई अहम मुद्दों पर होगा मंथन

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की अहम कैबिनेट बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में आयोजित होने जा रही है। दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कृषि, बागवानी और शहरी विकास विभाग से जुड़े कई अहम प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखे जाएंगे। इसके अलावा कार्मिक विभाग कर्मचारियों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पेश करेगा, जिन पर सरकार बड़ा निर्णय ले सकती है।

माना जा रहा है कि सरकार इस बैठक में नई नियमावलियों और नीतिगत फैसलों को भी मंजूरी दे सकती है। खासतौर पर पर्यटन और परिवहन विभाग से जुड़े मामलों पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।

प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा को लेकर भी सरकार गंभीर नजर आ रही है। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाएं और यात्रा संचालन को लेकर कैबिनेट में अहम फैसले हो सकते हैं। सरकार यात्रा व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी कर सकती है।

वहीं आगामी कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा प्रस्तावित है। सरकार कुंभ क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं, परिवहन और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं को लेकर विभागवार समीक्षा कर सकती है।

सूत्रों की मानें तो बैठक में कई विकास योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके अलावा लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों के मुद्दे पर भी सरकार कोई फैसला ले सकती है।

कैबिनेट बैठक को लेकर सचिवालय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कई विभागों ने अपने प्रस्ताव अंतिम रूप से सरकार को सौंप दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
Ad Ad Ad Ad