(बड़ी खबर) उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायतों में फिर से प्रशासक तैनात, आदेश जारी
देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर त्रिस्तरीय पंचायतों में प्रशासक तैनात करने का फैसला लिया है। पंचायतीराज विभाग द्वारा सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक, अब 31 जुलाई 2025 तक या पंचायत चुनाव और नए पंचायत गठन तक यह प्रशासक व्यवस्था लागू रहेगी।
सरकारी आदेश के अनुसार, जिला पंचायतों में जिलाधिकारी, क्षेत्र पंचायतों में उप जिलाधिकारी (SDM) और ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारी (ADO) प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे। प्रशासकों की यह नियुक्ति पंचायतों में सुचारु प्रशासनिक संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है, जब तक कि नए जनप्रतिनिधि चुने नहीं जाते।
गौरतलब है कि राज्य में पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। ऐसे में प्रशासनिक कार्यों में व्यवधान न आए, इसके लिए यह फैसला लिया गया है।




आज का राशिफल (21 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं रेलवे फाटक पर बवाल: बैरियर टूटने से तनाव, व्यापारियों और गेटमैन में हाथापाई, घंटों जाम
आज का राशिफल (20 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!