बड़ी खबर! उत्तराखंड में दो दिन का ऑरेंज अलर्ट के चलते मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा स्थगित, आदेश जारी
देहरादून। उत्तराखंड के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 अब तय तिथि पर नहीं होगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने यह परीक्षा स्थगित करने का आदेश जारी किया है।
यह परीक्षा 6 अक्टूबर 2025 को प्रदेश के 347 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी थी। लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा 6 और 7 अक्टूबर को पांच जनपदों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किए जाने के कारण परीक्षार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे टाल दिया गया है।
SCERT निदेशक वंदना गर्ज्याल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। साथ ही सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रश्नपत्र किसी भी दशा में न खोले जाएं और ओएमआर शीट सहित सभी सामग्री सुरक्षित रखी जाए।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर किसी परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, तो परीक्षा सामग्री को खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय या किसी सुरक्षित शासकीय भवन में रखा जाए।
इस निर्णय से हजारों छात्र-छात्राओं को तैयारी के लिए अब कुछ और दिन का समय मिल गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश