बड़ी खबर; केदारनाथ धाम की पवित्रता भंग करने वालों पर मुकदमा दर्ज, वायरल वीडियो पर पुलिस सख्त
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की पवित्रता से खिलवाड़ करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीते दिवसों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ युवक केदारनाथ मंदिर परिसर के पीछे डीजे बजाकर नाचते और शोरगुल करते नजर आ रहे हैं। जांच में यह वीडियो कपाट खुलने से पहले का पाया गया है।
इस मामले में बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली ने कोतवाली सोनप्रयाग में तहरीर दी, जिसके आधार पर अज्ञात युवकों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 298 के अंतर्गत (धार्मिक स्थल की पवित्रता भंग करने) अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच के साथ-साथ आरोपी युवकों की पहचान की जा रही है।
सोशल मीडिया सेल द्वारा वीडियो अपलोड और वायरल करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस प्रकार की संवेदनशील और धार्मिक भावनाओं से जुड़ी सामग्री को न तो शेयर करें और न ही प्रचारित करें।
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए इस प्रकार की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित