बड़ी खबर: लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, उत्तराखंड में इस तारीख को होगा मतदान

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है. उत्‍तराखंड में भी सियासी हलचल तेज हो गई है. चुनाव आयोग ने आज उत्‍तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है. उत्‍तराखंड में एक ही चरण में चुनाव सम्पन्न होंगे.

उत्तराखंड के मतदाता 19 अप्रैल को अपने पांच सांसदों का चुनाव करेंगे यानि 19 को उत्तराखंड में मतदान होगा। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। 30 मार्च को नाम वापसी की आखिरी तारीख होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में मीडिया को लोकसभा व विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। सात चरण में चुनाव होंगे और 4 जून को मतगणना होगी।

साथ ही राजनीतिक दलों के लिए एडवाइजरी जारी की गयी। नफरती भाषणों पर रोक लगाई गयी। राजनीतिक दलों को सतर्क रहने की सलाह द गयी। इसी के साथ सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रहने की बात कही। आयोग ने कहा कि प्रचार जाति और धर्म पर आधारित ना हो। प्रचार मुद्दों पर आधारित हो। चुनाव प्रचार में सीमा रेखा ना लांघे। स्टार प्रचारक सुचिता बनाए रखे। विज्ञापन और खबर में अंतर बताना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू...

सात चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। ‌उत्तराखंड में पहले चरण में‌ मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले दौर का चुनाव होगा। 4 जून को लोकसभा चुनाव के मतदान की मतगणना होगी और नतीजे आएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad