बड़ी खबर! उत्तराखंड परिवहन निगम के इस अधिकारी को किया सस्पेंड
देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के मामलों पर सरकार के सख्त रुख के बीच त्वरित कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में उत्तराखंड परिवहन निगम के उप महाप्रबंधक (वित्त) भूपेंद्र कुमार को प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ 17 जुलाई को विजिलेंस ने भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया था।
मई 2023 में राज्य निगम कर्मचारी-अधिकारी महासंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर भूपेंद्र कुमार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आरोप था कि उन्होंने निगम के अनुबंधित बस स्वामियों से अपने पारिवारिक सदस्यों के बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कराई और लाखों रुपये नकद भी लिए।
महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में भूपेंद्र कुमार के पारिवारिक सदस्यों के नाम और बैंक खातों का विवरण भी दिया था। मामले की गंभीरता देखते हुए मुख्यमंत्री ने विजिलेंस को उनके खिलाफ खुली जांच के आदेश दिए थे। वर्तमान में विजिलेंस जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश