(बड़ी खबर) उत्तराखंड: सभी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव कार्यक्रम घोषित, इस दिन होंगे….!
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अगली कड़ी के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव 14 अगस्त को होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के अनुसार, जिला पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन 11 अगस्त को किए जाएंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच भी होगी। 12 अगस्त को नामांकन वापसी का मौका मिलेगा। 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच मतदान होगा और मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी।
अधिसूचना जारी होते ही राज्य के 12 जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है, जो मतगणना समाप्त होने के साथ ही खत्म हो जाएगी। गुरुवार को सभी जिलाधिकारियों ने भी अपने-अपने जिलों में अधिसूचना जारी कर दी। इस चरण में क्षेत्र पंचायतों में ब्लॉक प्रमुख, उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख के साथ जिला पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव होंगे।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश