(बड़ी खबर) उत्तराखंड: यहां एक और भ्रष्ट अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हरिद्वार। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय, मंगलौर (हरिद्वार) में तैनात लिपिक विनोद कुमार को ₹2,100 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी को कार्यालय परिसर में ही रिश्वत लेते वक्त धर-दबोचा गया।
शिकायतकर्ता ने देहरादून स्थित सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई ने अपनी बुआ से खरीदे एक प्लॉट के दाखिल खारिज के मामले में लिपिक विनोद कुमार रिश्वत मांग रहा है। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने योजना बनाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद सतर्कता टीम ने आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया। साथ ही, उसकी चल-अचल संपत्तियों की जांच और पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।
सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने टीम की इस सफल कार्रवाई पर नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने पदीय कार्यों के बदले रिश्वत मांगता है या आय से अधिक संपत्ति अर्जित करता है, तो इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर दें। जनता की सहभागिता से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान सफल हो सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (28 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!