बड़ी खबर (उत्तराखंड): इस जनपद में डीएम का बड़ा फैसला, स्कूल-आंगनबाड़ी को लेकर जारी हुए नए निर्देश
उधमसिंह नगर। उत्तराखंड में मौसम के बदलते मिजाज के बीच प्रशासन ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की समय सारिणी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 29 अप्रैल 2026 को जारी पूर्वानुमान में मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश, गरज-चमक और हवाएं चलने की संभावना जताई गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पूर्व में जारी आदेश को निरस्त करते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब जनपद में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्र, प्री-नर्सरी कक्षाएं और सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालय पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित होंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले 28 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के तहत भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के संचालन समय में आंशिक बदलाव किया गया था। लेकिन मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट को देखते हुए प्रशासन ने अब पुराने समय को ही बहाल कर दिया है।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन समितियों और संस्थान प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश की अवहेलना करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे अब छात्र-छात्राएं और अभिभावक पहले की तरह निर्धारित समय पर ही स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!