(बड़ी खबर) उत्तराखंड: शासन का रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई! जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को किया तत्काल प्रभाव से बर्खास्त
उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) सुबोध शुक्ला को रिश्वत लेने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए विभागीय सचिव को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिसके बाद अधिकारी की बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए गए।
मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। खास तौर पर सैनिक कल्याण जैसे संवेदनशील विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में इस तरह की किसी भी शिकायत पर बिना देरी के सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में सख्ती से निपटा जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश