बड़ी खबर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ‘समूह-ग’ की 613 पदों पर भर्ती परीक्षा की रद्द
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता संवर्ग (समूह-ग) की सामान्य एवं महिला शाखा के लिए आयोजित की जा रही भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को विज्ञापित 613 पदों (सामान्य शाखा में 550 और महिला शाखा में 63 पद) की चयन प्रक्रिया अब नहीं होगी। यह निर्णय उत्तराखण्ड शासन के 9 अप्रैल 2025 को भेजे गए पत्र के आधार पर लिया गया है।
शासन ने आयोग से अनुरोध किया था कि इन पदों पर सीधी भर्ती की गतिमान चयन प्रक्रिया को रद्द किया जाए। इस अनुरोध के क्रम में लोक सेवा आयोग ने संबंधित विज्ञापन संख्या A-3/S-1/DR(L.I.C)/2024 के तहत जारी चयन प्रक्रिया को निरस्त करने की घोषणा की है।
इस विषय में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर विस्तृत विज्ञप्ति अवश्य देखनी चाहिए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित