(बड़ी खबर) उत्तराखंड: 1 जुलाई को इस जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद
चमोली। उत्तराखंड में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश के मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए 1 जुलाई को चमोली जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दीर्घावकाश के बाद विद्यालयों के पुनः संचालन से पहले स्थिति का आकलन और व्यवस्थाओं की जांच जरूरी है, इसलिए विद्यालय के समस्त अध्यापकगण अनिवार्य रूप से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत