भाजपा ने घोषित की उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी, सभी 13 जिलों से बनाए पदाधिकारी
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की सहमति के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस कार्यकारिणी में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, जिससे संगठन में संतुलन और सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास किया गया है।
घोषित कार्यकारिणी में तीन प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। पार्टी ने कार्यकारिणी को काफी बड़ा आकार दिया है, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मजबूत चुनावी रणनीति तैयार की जा सके।
पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि नए कार्यकारिणी गठन से संगठनात्मक मजबूती बढ़ेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा।
यह भी पढ़ें 👉 जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल




संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल