बीजेपी को लग सकता है झटका, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और विधायक संजीव आर्य आज कांग्रेश में हो सकते है शामिल..…

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के सियासी गलियारों से बड़ी खबर आ रही है कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव आर्य आज घर वापसी करते हुए कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सियासी गलियारों में घटनाक्रम भी तेजी से बदल रहे हैं सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के अनुसार आज भाजपा को तगड़ा झटका लग सकता है। उत्तराखंड भाजपा के दिग्गज कैबिनेट मंत्री (समाज कल्याण विभाग) यशपाल आर्य और संजीव आर्य आज घर वापसी करते हुए भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि यह कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया है।

भाजपा कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और संजीव आर्य ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। तब भाजपा ने दोनों को प्रत्याशी भी बनाया था। दोनों ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया था। सूत्रों की माने तो जल्द ही यशपाल आर्य की घर वापसी के बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए बाकी विधायक भी भाजपा का दामन छोड़ चुनाव से पहले घर वापसी कर करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad