2027 चुनाव से पहले BJP की डैमेज कंट्रोल कवायद! धामी ने अरविंद पांडे से की मुलाकात, बदले सुर
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने नाराज नेताओं को साधने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को गदरपुर पहुंचे और भाजपा विधायक अरविंद पांडे के आवास पर उनसे मुलाकात की।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री और विधायक के बीच बंद कमरे में करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से चल रही राजनीतिक दूरियों को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गदरपुर विधानसभा से विधायक अरविंद पांडे अक्सर अपनी ही सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने कई मौकों पर धामी सरकार को खुलकर निशाने पर लिया था, जिससे पार्टी के भीतर मतभेदों की चर्चा भी तेज हुई थी।
हालांकि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अरविंद पांडे के तेवर कुछ बदले हुए नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे को पूरी तरह निजी मुलाकात बताते हुए किसी राजनीतिक संदेश से इनकार किया।
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा संगठन और सरकार दोनों ही स्तर पर एकजुटता का संदेश देने की कोशिश कर रही है। ऐसे में धामी और पांडे की यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (12 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व गांव: 28वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, जिलाधिकारी को सौंपा 27 सितंबर की रैली के लिए पत्र
जाम से मिलेगी राहत: लालकुआं में बनेगा बाईपास, गोला पुल होगा फोरलेन; NHAI ने दी मंजूरी
लालकुआं: नैनीताल दुग्ध संघ की 245 समितियों में चुनाव संपन्न, 238 में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित