उत्तराखंड: यहां ब्वॉयफ्रेंड ने की बेरहमी से गर्लफ्रेंड की हत्या, सिर काटकर नहर में फेंका, पुलिस भी दंग
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सितारगंज निवासी मुश्ताक नाम के युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पूजा विश्वास की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी और सिर को धड़ से अलग कर नहर में फेंक दिया। इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस भी स्तब्ध रह गई है। हत्या के बाद से फरार चल रहे मुश्ताक को हरियाणा पुलिस ने सितारगंज से गिरफ्तार कर लिया है और उसे खटीमा लाकर शव की बरामदगी कराई गई।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस की टीम बुधवार को खटीमा पुलिस की मदद से हत्यारोपी मुश्ताक पुत्र अली अहमद निवासी गौरीखेड़ा, सितारगंज को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नदन्ना नहर के साइफन से युवती का सड़ा-गला धड़ एक कट्टे में बरामद किया, जो चादर में लिपटा हुआ था। हालांकि, सिर अब तक बरामद नहीं हो सका है।
पुलिस ने बताया कि मृतका पूजा विश्वास (37) निवासी बंगाली कॉलोनी, नानकमत्ता की 16 नवंबर 2024 को हत्या कर दी गई थी। युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट 19 दिसंबर 2024 को उसकी बहन ने गुरुग्राम के थाना सेक्टर-5 में दर्ज कराई थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि मुश्ताक और पूजा के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन मुश्ताक ने किसी और लड़की से शादी कर ली थी। जब पूजा ने इसका विरोध किया तो मुश्ताक ने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।
पूजा मंडल की पहले शादी हो चुकी थी और उसके 15 व 13 साल के दो बच्चे हैं, जो शक्तिफार्म में रहते हैं। वह गुरुग्राम में काम करने के लिए गई थी और मसाज पार्लर में नौकरी कर रही थी। साल 2019 में उसने अपने पहले पति से तलाक ले लिया था।
पुलिस अब युवती का सिर खोजने के लिए गोताखोरों की मदद ले रही है। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में कई जगह छापेमारी की और चार महीने की मेहनत के बाद आरोपी को दबोच लिया। मामले की जांच हरियाणा पुलिस द्वारा की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित