Chardham Yatra: चारधाम जाने वाले श्रद्धालुओं का होगा बीमा, दुर्घटना पर ₹1 लाख का कवर
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा में इस साल जहां रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, तो वहीं पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार तीर्थयात्रियों की मौत में भी रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिल रहा है. चारधाम यात्रा 2022 पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस बार 20 लाख के पार पहुंच गई है. वहीं, अब तक चारों धामों में 166 तीर्थ यात्रियों की मौत भी हो चुकी है.
चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मौत पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लिया है. समिति के मुताबिक बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर परिसर में दुर्घटना की स्थिति में प्रत्येक भक्त को एक लाख रुपये का बीमा प्रदान करने का निर्णय लिया है. किसी तरह की घटना होने पर मंदिर प्रबंधन को समिति को जानकारी देने होगी.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप