मुख्यमंत्री धामी ने चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले—भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता हमारी पहचान
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सचिवालय प्रशासन विभाग के समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी और शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक (एलटी) पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में भर्ती प्रक्रिया अब पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और तेज़ गति से संचालित की जा रही है। यह उन सभी लोगों के लिए करारा जवाब है, जो पहले भर्तियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाते थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि योग्य युवाओं को समय पर अवसर मिले और भर्ती प्रक्रिया में देरी की परंपरा समाप्त हो। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती सहित अन्य सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारा प्रयास है कि नियुक्ति पत्र जारी होने में लगने वाला समय न्यूनतम हो और सभी भर्ती प्रक्रियाएं कैलेंडर वर्ष के अनुरूप पूरी की जाएं, ताकि युवाओं को समय पर रोजगार के अवसर मिल सकें।”

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश