हरेला पर्व पर जागेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना के साथ किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अल्मोड़ा। हरेला पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले वृद्ध जागेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को नमन किया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूजा के उपरांत उन्होंने हरेला पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा जनआंदोलन है, जो हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का एहसास कराता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी हरियाली, जंगलों, नदियों और प्राकृतिक धरोहरों से है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन और हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति संरक्षण के इस अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत, मचा हड़कंप
आज का राशिफल (30 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता की आपत्तियों पर सुनवाई नहीं कर रहा शासन-प्रशासन: वन अधिकार संगठन
बड़ी खबर! आज हल्द्वानी पहुंचेंगे सीएम धामी, क्रीड़ा विश्वविद्यालय के शिलान्यास से लेकर उद्योग जगत से संवाद तक कई कार्यक्रम…