मुख्यमंत्री धामी ने तीन साल की गिनाई उपलब्धियां, बोले–भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और अवैध कब्जों पर जारी रहेगा प्रहार।”
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपनी सरकार के तीन साल पूरे होने पर उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश किया और भविष्य की प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने साफ कहा कि भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और अवैध कब्जों पर सरकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2022 में जनता ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगाई और सरकार ने हर चुनौती का डटकर सामना किया। उन्होंने रैणी, सिल्क्यारा, केदारघाटी और माणा की आपदाओं का जिक्र करते हुए कहा कि संकट के समय सरकार पीछे नहीं, बल्कि मैदान में रहकर काम करती है।
उत्तराखंड बनेगा विकसित भारत का अग्रदूत
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में उत्तराखंड अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार कनेक्टिविटी विस्तार पर जोर दे रही है और राज्य की संभावनाओं के अनुरूप ढांचागत सुधार किए जा रहे हैं।
भ्रष्टाचार और अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अवैध निर्माण, अतिक्रमण और कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। साथ ही, भ्रष्टाचार के खिलाफ और कड़े कदम उठाए जाएंगे।
यूसीसी, भू-कानून और नकल विरोधी कानून बड़े फैसले
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महत्वपूर्ण मसलों को ठंडे बस्ते में डालने में यकीन नहीं रखती। इसलिए, यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), भू-कानून और नकल विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए गए।
महिला सशक्तिकरण और प्रवासियों को जोड़ा
- महिलाओं के लिए 30% आरक्षण लागू किया गया।
- लखपति दीदी योजना से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला।
- आंदोलनकारियों के लिए 10% क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई।
- प्रवासी उत्तराखंडियों के सम्मेलन के जरिए उन्हें राज्य के विकास से जोड़ा गया।
उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी
- प्रति व्यक्ति आय में उत्तराखंड देश में 13वें स्थान पर पहुंचा।
- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और G-20 बैठकों से राज्य को आर्थिक मजबूती मिली।
- सतत विकास लक्ष्यों (SDG) में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर रहा।
- राज्य का बजट 1 लाख करोड़ रुपये पार करना आर्थिक मजबूती का संकेत।
- 2027 में कुंभ और नंदा राजजात की तैयारियां जोरों पर।
- राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से उत्तराखंड खेल हब बनने की ओर अग्रसर।
सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा, शीतकालीन पर्यटन और अन्य योजनाओं से उत्तराखंड को नई पहचान मिली है। इस अवसर पर विधायक खजान दास, महंत दिलीप रावत, राजकुमार पोरी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: अमृतपुर बायपास से जाम से मिलेगी राहत! सीएम धामी ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल