मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर की यह मांग
नई दिल्ली/देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की और उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से एम्स ऋषिकेश से संचालित एयर एम्बुलेंस सेवा के विस्तार और पहाड़ी क्षेत्रों में आपातकालीन स्थितियों के लिए एक अतिरिक्त हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक एसईसीसी परिवार के लिए केंद्र सरकार के योगदान को ₹1052 से बढ़ाकर ₹1500 करने की भी मांग की। इसके साथ ही उन्होंने चारधाम यात्रा में एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की भागीदारी और रेजिडेंसी प्रोग्राम (DRP) के अंतर्गत यात्रा ड्यूटी शामिल किए जाने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।
मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ स्थित जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज और रुद्रपुर स्थित पंडित राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक सत्र 2026-27 से संचालन शुरू करने की योजना साझा करते हुए नेशनल मेडिकल कमीशन से इसकी स्वीकृति शीघ्र दिलाने का अनुरोध किया। इसके अलावा, टिहरी में THDC के सहयोग से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के लिए भी आवश्यक अनुमतियों को शीघ्र प्रदान करने की अपील की गई।
मुख्यमंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में आधुनिक ट्रॉमा सेंटर की स्थापना और उसके संचालन के लिए भी भारत सरकार से तत्काल सहयोग का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि यह ट्रॉमा सेंटर चारधाम यात्रा मार्ग से गुजरने वाले तीर्थयात्रियों और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए जीवन रक्षक भूमिका निभाएगा।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!