उत्तरकाशी में बादल फटने से मचा हाहाकार, धराली गांव में भारी तबाही, राहत-बचाव कार्य जारी,.. Video
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण प्राकृतिक आपदा ने जनजीवन को हिला कर रख दिया। गंगोत्री धाम और मुखबा के पास स्थित धराली गांव में सुबह-सुबह बादल फटने की घटना हुई, जिससे खीर गाड़ नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया और मलबा रिहायशी इलाकों में घुस गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सैलाब इतनी तेजी से आया कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते कई घर पानी और मलबे में बह गए। गांव में चारों ओर चीख-पुकार मच गई और लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
राहत और बचाव कार्य तेज
उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार, हर्षिल घाटी क्षेत्र के खीर गाड़ नाले के उफान से धराली गांव में भारी नुकसान हुआ है। SDRF, पुलिस, सेना और प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। हेलिकॉप्टर से भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
स्थानीय लोग दहशत में
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद नाले का पानी अचानक गांव की ओर मुड़ गया। कई मकान पूरी तरह बह गए हैं और कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। प्रशासन ने क्षेत्र में राहत शिविरों की व्यवस्था शुरू कर दी है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश