उत्तराखंड बोर्ड टॉपर्स को CM धामी ने दी बधाई: मेधावियों से फोन पर बात, बढ़ाया हौसला…VIDEO
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी गई। हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अक्षत गोपाल, इशांत कोठारी, भूमिका, योगेश जोशी सहित इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गीतिका पंत, सुशीला मेंदीरत्ता, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आर्यन एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली वंशिका से फोन पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान सभी टॉपर्स की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कहा गया कि इन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने न केवल अपने परिवार और जनपद, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा किया है।
बधाई संदेश में विश्वास जताया गया कि ये सभी विद्यार्थी आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके इस शानदार प्रदर्शन से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए उत्साहित होंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!