सीएम धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है. सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘नई दिल्ली स्थित “उत्तराखंड निवास” के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने और तय सीमा पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर श्रमिकों से भी भेंट कर उन्हे प्रोत्साहित किया. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यह भवन उत्तराखंड की वास्तुकला शैली का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्गों पर भी आवश्यकता के अनुरूप राज्य अतिथि गृहों के निर्माण के संबंध में सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!