बूढ़ी दिवाली पर रुद्रप्रयाग पहुंचे सीएम धामी, आपदा प्रभावित परिवारों से की मुलाकात; बांटी खुशियां
देहरादून। लोकपर्व इगास (बूढ़ी दिवाली) के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। सीएम धामी ने इस दौरान माताओं और बहनों से भेंट की, उन्हें फल और उपहार भेंट किए तथा उनके साथ बैठकर भोजन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पल उनके जीवन के अत्यंत भावुक और हृदय को छू लेने वाले रहे। उन्होंने कहा कि “एक बेटे की तरह माताओं से मिला आशीर्वाद और बहनों का अटूट विश्वास मेरे लिए नई ऊर्जा का स्रोत है। देवभूमि उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए मैं आजीवन समर्पित रहूंगा।”
सीएम धामी ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों का दुख उनका अपना दुख है और उनके जीवन में मुस्कान लाना ही उनका सबसे बड़ा ध्येय है। उन्होंने कहा कि राज्य की सेवा करते हुए जो स्नेह, विश्वास और अपनापन जनता से मिला है, वही उनकी सबसे बड़ी पूंजी और शक्ति है, जो उन्हें निरंतर सेवा के लिए प्रेरित करती है।
इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना