सीएम धामी पहुंचे चंपावत, तामली में गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए
चम्पावत। चंपावत के बीजेपी विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चम्पावत सीट से उप चुनाव लडऩा तय हो चुका है। मुख्यमंत्री आज ही निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोङी को साथ लेकर चंपावत भी पहुंच गए।
मुख्यमंत्री नेपाल सीमा से लगे तामली के प्रसिद्ध गुरु गोरखनाथ धाम दर्शन करने पहुंचे। विधान सभा चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने जाने पर उपचुनाव होने पर चम्पावत सीट छोडऩे का एलान किया था। इसके कुछ दिन बाद प्रदेश के पांच अन्य विधायकों ने भी सीएम के लिए अपनी सीटें छोडऩे की पेशकश की थी। वहीं अब कैलाश गहतोड़ी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
मुख्यमंत्री के गोरखनाथ मंदिर पहुंचने से पहले ही यहां खासी भीङ जमा थी। मुख्यमंत्री ने मंदिर दर्शन खिए। वहां मौजूद महंत से आशीर्वाद लिया। बाद में वह जनसभा के लिए मंच रवाना हो गए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कुमाऊं अंचल के प्रमुख सत्रह धामों के लिए एक खास कॉरिडोर बनाया जाएगा जिसमे गुरु गोरख धाम भी शामिल है। जिससे सभी प्रमुख धामों का विकास एवं पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र का विकास हो सके। भगवान गोलजू के तीनो प्रमुख धाम यथा चंपावत, अल्मोड़ा एवं घोड़ाखाल के लिए भी एक खास कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद चंपावत को विश्व मानचित्र पर प्रसिद्ध करने के लिए पर्यटन के क्षेत्र में विशेष कार्य योजना के तहत कार्य कर यहां पर्यटन की संभावनाओं को उभारा जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण