देहरादून: आईएसबीटी पर सीएम धामी का औचक निरीक्षण: गंदगी देख उठाया झाड़ू, अधिकारियों को कड़े निर्देश…
देहरादून से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार दोपहर अचानक सचिवालय से सीधे आईएसबीटी देहरादून पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने परिसर की स्वच्छता, यात्रियों की सुविधा, बस संचालन और परिवहन प्रबंधन की व्यवस्था को बारीकी से परखा।
निरीक्षण के दौरान सीएम धामी कई जगह फैली गंदगी देखकर नाराज हुए। यही नहीं, उन्होंने खुद झाड़ू उठाकर सफाई भी की, ताकि अधिकारियों को साफ संदेश मिल सके कि स्वच्छता सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखनी चाहिए।
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग और एमडीडीए अधिकारियों को आदेश दिए कि—
- आईएसबीटी की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
- परिसर में स्वच्छता संबंधित बोर्ड लगाए जाएं।
- यात्रियों को प्रदूषण, कचरा और धूल से मुक्त वातावरण दिया जाए।
उन्होंने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को विशेष निर्देश दिए कि आईएसबीटी की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर तत्काल लागू की जाए।
बस संचालन और सुविधाओं का लिया जायजा
सीएम धामी ने बसों की आवाजाही, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, दुकानों और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक प्रमुख पर्यटन और तीर्थ राज्य है, जहां लाखों यात्री आते हैं, इसलिए परिवहन केंद्रों पर उच्च स्तरीय स्वच्छता और सुविधा जरूरी है।
यात्रियों से मिलकर फीडबैक लिया
मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में मौजूद यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि यात्री ही व्यवस्था सुधार का सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं, और उनके सुझावों के आधार पर सरकार कदम उठाएगी।
कड़ी चेतावनी– अगली बार देखनी चाहिए दुरुस्त व्यवस्था
अंत में सीएम धामी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार निरीक्षण में आईएसबीटी की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त मिलनी चाहिए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग और एमडीडीए के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!