उत्तराखंड में कर्नल कोठियाल होंगे आप पार्टी से सीएम उम्मीदवार:– अरविंद केजरीवाल
देहरादून। चुनावी दौर में दूसरी बार उत्तराखंड में आये केजरीवाल का भव्य स्वागत हुआ। केजरीवाल ने उत्तराखंड में आप पार्टी के सीएम चेहरे की घोषणा पर कर्नल कोठियाल को उत्तराखंड में सीएम का चेहरा बनाया। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा भी की।
केजरीवाल ने कहा, कर्नल कोठियाल उत्तराखंड को विकास की ओर ले जाएंगे। केजरीवाल ने उत्तराखंड की मुख्य समस्या पलायन, रोजगार और विकास का आभाव बताया।
केजरीवाल ने कहा कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड का युवा विकास की और अग्रसर होगा। साथ ही केजरीवाल ने उत्तराखंड को दुनिया के आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा भी की।
वहीं कर्नल कोठियाल ने केजरीवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात है कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के मुखिया ने उत्तराखंड के नव निर्माण की बागडोर मेरे हाथों में दी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज