उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है, आज मिले 3295 नए संक्रमित, 04 की मौत,जानिए कहां……

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ आज फिर तेजी से बढ़ गया है, 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में आज कोरोना के कुल 3295 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 373249 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 2067 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 339932 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं, आज 04 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

सोमवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 3295 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

जिनमें देहरादून जिले से 987, हरिद्वार से 352, नैनीताल जिले से 546, उधमसिंह नगर से 568, पौडी से 289, टिहरी से 65, चंपावत से 45, पिथौरागढ़ से 60, अल्मोड़ा 112, बागेश्वर से 39, चमोली से 137, रुद्रप्रयाग से 53, उत्तरकाशी से 43 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad