उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है, आज मिले 3005 नए संक्रमित, 02 की मौत, जानिए कहां……
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ आज फिर तेजी से बढ़ गया है, 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में आज कोरोना के कुल 3005 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 360224 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 977 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 335677 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं, आज 02 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है।
गुरुवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 3005 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
जिनमें देहरादून जिले से 1224, हरिद्वार से 426, नैनीताल जिले से 431, उधमसिंह नगर से 399, पौडी से 106, टिहरी से 47, चंपावत से 35, पिथौरागढ़ से 44, अल्मोड़ा 103, बागेश्वर से 59, चमोली से 71,, रुद्रप्रयाग से 20, उत्तरकाशी से 40 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज