Uttarakhand: राज्य में दो दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना, येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने प्रदेश भर में 31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है।
31 जनवरी को प्रदेश भर में गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश होने के आसार हैं। जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसा ही हाल फरवरी के शुरुआत में भी देखने को मिल सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ने से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान पर भी असर पड़ेगा। हालांकि आने वाले दिनों में सामान्य तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!