उत्तराखंड: यहां भवन की मरम्मत के दौरान गिरा मलबा, ठेकेदार की मौत, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल
कोटद्वार में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में मकान की मरम्मत के दौरान अचानक गिरे मलबे की चपेट में आकर एक ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पुराने मकान में खिड़की निकालने का कार्य किया जा रहा था।
घटना पदमपुर सुखरो इलाके की है, जहां स्थानीय निवासी राकेश नेगी अपने मकान की मरम्मत करा रहे थे। कार्य में मूल रूप से शिब्बूनगर निवासी 54 वर्षीय ठेकेदार नंदकिशोर नौडियाल, मजदूर सदानंद (19) निवासी महुआ, जिला महाराजगंज (यूपी) और रामचंद्र (53) निवासी मनकारा, जिला महाराजगंज (यूपी) राकेश नेगी के मकान में मरम्मत का कार्य कर रहे थे। रविवार दोपहर करीब 1 बजे जब दीवार से खिड़की हटाई जा रही थी, तभी ऊपर से भारी मलबा गिर गया। तीनों लोग इसकी चपेट में आकर मलबे में दब गए। मिस्त्री रामशरण की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और बेस अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि मजदूरों को गंभीर चोटें आईं।
श्रमिकों ने बताया कि खिड़की निकालने से पहले रस्सी से उसे खींचने की योजना थी, लेकिन ठेकेदार ने बिना इंतजार किए खुद ही खिड़की हिला दी जिससे मलबा गिर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे से इलाके में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!