देहरादून: राज्य की 12 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित

देहरादून। राज्य की 12 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया, साथ ही 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान दिया गया।
सोमवार को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देहरादून में राज्य स्तरीय तीलू रौतेली एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की 12 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा आंगनवाड़ी के क्षेत्र में 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सम्मान प्रदान किया गया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि देवभूमि की नारी शक्ति में वह क्षमता है कि वह अपने दृढ़ निश्चय से हरसंभव चुनौती से निपटने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में महिलाओं को ईश्वर का अलग ही वरदान मिला है। वे अपने जज्बे और क्षमता से बदलाव की क्रांति लाने में सक्षम हैं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नारी शक्ति के अमूल्य योगदान से राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आगंनवाड़ी कार्यकत्रियों को अहम योगदान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्थानीय विधायक खजान दास ने भी अपने विचार इस कार्यक्रम के दौरान रखे।
राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार-
अल्मोड़ा जिले से डॉ शशि जोशी
बागेश्ववर जिले से दीपा आर्य
चमोली जिले से मीना तिवारी
देहरादून जिले की नलिनी गोंसाई
हरिद्वार जिले से प्रियंका प्रजापति
नैनीताल जिले से विद्या मर्तोलिया
पौड़ी से सावित्री देवी
रुद्रप्रयाग जिले से गीता रावत
ऊधमसिंहनगर जिले से प्रेमा विश्वास
उत्तरकाशी जिले से लता नौटियाल
पिथौरागढ़ जिले से दुर्गा खड़ायत
चंपावत जिले से मंजू बाला
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार
अल्मोड़ा से सुनीता कोहली, कुसुम बिष्ट, जानकी व कमला नेगी
बागेश्वर जिले से हेमा सती
चमोली जिले से भागा देवी, शोभा व अभिलाषा देवी
चंपावत जिले से अनिता रावत
देहरादून जिले से अर्चना राणा, सरोज सुयाल व किर्तना शर्मा
हरिद्वार से सीमा रानी, कमलेश धीमान, रचना व उमेश कुमारी
नैनीताल से ज्योति रावत अंजू सागर व गीता नयाल
पौड़ी से अनिता देवी, आशा देवी,मीना देवी, हेमलता बिष्ट व गिन्नी डंगवाल
पिथौरागढ़ से दीपा पांडेय व ज्योति टम्टा
रुद्रप्रयाग से रंजना अवस्थी
टिहरी से मंगला थपलियाल, उमा भट्ट व सविता सेमवाल
ऊधमसिंह नगर से स्नेहलता मलिक, रचना रानी व मीरा देवी
उत्तरकाशी से सुमित्रा और लक्ष्मी नौटियाल।