देहरादून: धामी कैबिनेट बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर लगी मोहर

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक संम्पन्न हुई, इन मुद्दों पर लगी मुहर।

●राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज के फ़ीस को सबसे कम करने का निर्णय लिया है। 4 लाख फीस को घटा कर 1 लाख 45 हज़ार किया गया।

●कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड से संबंधित समस्याओं को सुना गया। और भुकतान की समस्या का निस्तारण किया गया।

●रिटायर्ड कर्मचारी एवं पेंशनरों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जंगल में लकड़ी लेने गई महिला पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में दहशत

●भारत सरकार की तरह ही राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बोनस देने का लिया निर्णय।

●सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज में पदों की संख्या बढ़ाई गई।

●आशा फैसिलिटेटर को 2000 रुपये/प्रति माह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जबकि पहले एक हज़ार दिया जाता था।

●उत्तराखंड सरकारी पदोन्नति सेवा को वर्तमान चयन वर्ष के लिए किया गया पुनर्जीवित।

●एनएचआई-डीसीएल को कार्यदायी संस्था के रूप में किया गया नामित।

यह भी पढ़ें 👉  रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 12 अप्रैल से 3 मई तक कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, यात्रा से पहले चेक करें शेड्यूल

●रिटेल भंडारण के मानकों में किया गया संशोधन।

●रिवर ट्रेनिंग नीति और रिवर ट्रेजिंग नीति -2021 में किया गया संसोधन।

●उत्तराखंड खनिज भंडारण परिवहन नियमावली में किया गया संसोधन।

●स्टोन क्रेशर नीति में किए गए संशोधन।

●पेयजल और शौचालय सुविधा के विलंब शुल्क हो मार्च 2022 तक के लिए बढ़ाया गया।

●29 और 30 नवंबर को होगी गैरसैण में शीतकाल शत्र।

●मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलेगा प्रोटीन युक्त भोजन।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 1232 नर्सिंग अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र, खुशियों से खिले चेहरे

●उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास में प्रमोशन के लिए नियमावली को मिली मंजूरी।

●वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में किया गया संशोधन।

●कृषि सेवा समूह में पदोन्नति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम।

●छात्रों को दी जाने वाले टैबलेट में टैबलेट में रेम 3 GB से घटाकर 2 GB किया गया।

●सरकारी संस्थओं और ठेकेदारों के विवाद को लेकर बनाई गई सेवानिवृत्त अधिकारियों की समिति की रिपोर्ट कैबिनेट में लायी गयी।