देहरादून: यहां स्पा सेंटर संचालक ने खुद को मार ली गोली
देहरादून। आइएसबीटी स्थित एक स्पा सेंटर मालिक ने खुद को गोली मार ली है। आत्महत्या के पीछे लेन-देन का मामला होने की आंशका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्पा सेंटर का नाम ब्लैक स्टोन स्पा सेंटर बताया जा रहा है। स्पा सेंटर में गोली चलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सतवीर चौधरी ने देशी तमंचे से खुद को सर पर गोली मार ली है। मृतक स्पा संचालक सतवीर चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई है।
स्पा सेंटर संचालक के ख़ुद को गोली मार लेने की सूचना मिलते ही आइएसबीटी चौकी प्रभारी पुलिस बल सहित मौके पर पंहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। फिलहाल पुलिस आत्महत्या करने के पीछे की वजह की जानकारी जुटाने में लग गई है। घटना देहरादून के थाना पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के शिमला बाईपास रोड पर स्थित स्पा सेंटर की है


आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित