देहरादून: धामी सरकार का बड़ा एक्शन , इस विभाग के दो अधिकारियों को किया सस्पेंड, एक अधिकारी का किया ट्रांसफर….

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार एक्शन मोड में है। भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही लापरवाह अधिकारियों पर भी लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में उत्तराखंड शासन ने पूर्ति विभाग के दो अधिकारियों को सस्पेंड करने के साथ ही एक अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन

आज की बड़ी खबर जनपद हरिद्वार से है यहां रुड़की शहर तथा अन्य इलाकों में अंत्योदय कार्ड के संबंध में घोर अनियमितता के प्रकरण में उपायुक्त खाद्य गढ़वाल संभाग द्वारा शासन को उपलब्ध कराई गई जांच आख्या का संज्ञान लेते हुए इस प्रकरण को अत्यंत गंभीर मानते हुए तत्काल प्रभाव से जिला पूर्ति अधिकारी हरिद्वार को प्रशासनिक आधार पर जनपद अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा पूर्ति निरीक्षक रुड़की और पूर्ति निरीक्षक नारसन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय हरिद्वार से संबद्ध किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad